निशंक को किया दिल्ली तलब, राजनीति हलचल तेज,नयी जिम्मेदारी सौपे जाने की चर्चाएं जोरों पर

ख़बर शेयर करें -

संगठन में बड़े बदलाव के संकेत चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली पहुंचे निशंक

देहरादून भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डा रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली तलब किया है। जिसके बाद भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले निशंक को दिल्ली तलब किया जाना खुद में कुछ बड़े मायने रखता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कुछ दिनों में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की थी। वही बीते रविवार को भाजपा हाईकमान ने निशंक को दिल्ली बुलाया है।

 

उनके इस बुलावे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वही चुनावी प्रक्रिया के बाद अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है। वही ताजा राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक निशंक का दिल्ली जाना खुद में बड़े मायने रखता है। सीएम धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की और उनसे बंद दरवाजों के पीछे किस बात को लेकर चर्चा हुई,यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। इन मुलाकातों की अटकलों से देखा जा रहा है। वही अचानक भाजपा हाईकमान ने निशंक को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया है।

 

निशंक निमंत्रण के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अटकलें लगाई जा रही है कि नड्डा उत्तराखंड विधानसभा चुनावों का रिजल्ट निशंक से ले सकते हैं। वही उत्तराखंड के राजनीतिक समीकरण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि निशंक ने इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज़ किया है। निशंक को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी राजनीतिक चर्चाओं की मानें तो भाजपा हाईकमान नड्डा निशंक को उत्तराखंड में अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

 

निशंक राजनीतिक जोड़-तोड़ के माहिर खिलाड़ी हैं। केंद्रीय जिम्मेदारी छोड़ने वाले निशंक पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। वही विधानसभा चुनावों में वह कुछ सतर्क रहें थे। वही इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि भाजपा निशंक को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौप सकतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *