हरिद्वार (वंदना गुप्ता) उत्तराखंड संस्कृति को दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड देव डोलियों को कुंभ मेले में भव्य स्नान कराया जाएगा आज देर शाम उत्तराखंड कैबिनेट और हरिद्वार प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मेला अधिकारी और देव डोली समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेला अधिकारी को निर्देशित किया की डेढ़ सौ के करीब देव डोलिया कुंभ मेले में शाही स्नान करने आएगी उसके लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जाएं कुंभ मेले में 24 अप्रैल को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल से देव डोलिया हरिद्वार पहुंचेगी और 25 अप्रैल को भव्य रुप से गंगा स्नान करेगी आज इसी को लेकर उत्तराखंड कैबिनेट और हरिद्वार प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मेला अधिकारी के साथ बैठक की सतपाल महाराज का कहना है कि उत्तराखंड देव संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है हमारे हिमालय में अनेक देवी देवता है उनकी देव डोलिया कुंभ मेले में पहुंचेगी इसी को लेकर आज मेरे द्वारा बैठक की गई मेला अधिकारी को मेरे द्वारा बताया गया डेढ़ सौ के करीब उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल से देव डोलिया हरिद्वार आएगी उसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए उत्तराखंड से देव डोली लाने वालों का कहना है कि आज बैठक में हमें आश्वस्त किया गया है कि देव डोलियों के गंगा स्नान के वक्त ट्रैफिक की व्यवस्था भी सुचारू की जाएगी जिसे देव डोलियों को गंगा स्नान कराने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और इसके लिए शासन को अलग से बजट की व्यवस्था भी करनी पड़े तो उनके द्वारा की जाएगी इनका कहना है कि देव डोलिया उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल से हरिद्वार गंगा स्नान करने आती है हिमाचल प्रदेश से देव डोलिया हरिद्वार आती है यह उत्तराखंड की संस्कृति है इससे लोगों का परिचय भी होता है देव डोलिया हमारे उत्तराखंड की विरासत है जिस तरह से हिमाचल से देश दुनिया के सामने देव डोलियों को लाया जाता है हम भी चाहते हैं कि उत्तराखंड की देव डोलिया भी सबके सामने आए देव डोली उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल से हर वर्ष देव डोलिया मां गंगा में स्नान करती है कुंभ मेले में देव डोलियों का स्नान काफी आकर्षण का केंद्र होता है इसी को लेकर आज उत्तराखंड कैबिनेट और हरिद्वार प्रभारी मंत्री ने मेला अधिकारी और देव डोली को लाने वालों के साथ बैठक कर मेला अधिकारी को निर्देशित किया कि देव डोली के गंगा स्नान के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जाए जिससे देव डोली कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने
Related Posts
कृतज्ञ राष्ट्र ने दूरदर्शी सोच के राजीव को याद कर श्रद्धांजलि दी, कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित…….
ख़बर शेयर करें – रामनगर-आधुनिक भारत के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की जयंती पर…
निःशुक्ल सब्जी पौध वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने पहुंचे ज़िलाधिकारी……
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-बुद्धवार को ज़िलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने विकासखण्ड बाजपुर के ग्राम गुमसानी पहुॅचकर संजीवनी ग्राफ्ट एण्ड क्राफ्ट…
गब्बर सिंह नेगी हमारे गौरव हैं-ऋतु खण्डूडी भूषण…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे उत्तराखंड कोटद्वार के गब्बर सिंह नेगी अपने घर कोटद्वार पहुंच…
