एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखण्ड साइंस एजुकेशन एण्ड रिसर्च सेन्टर (यूर्सक)के तत्वाधान में बिल्डिंग कैरियर इन साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ सुधीर पन्त, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ कीर्ति पन्त, उप प्राचार्या डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं कार्यशाला की संयोजक प्राची धौलाखण्डी ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रो. अनीता रावत,डायरेक्टर, यूसर्क, उत्तराखण्ड सरकार ने वर्चुअल कम्यूनिकेेशन के माध्यम से वर्तमान में प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसका उचित प्रयोग करने हेतु जागरूक किया।

 

कार्यशाला के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ सुधीर पन्त, टेक्नोलौजी एण्ड सायबर सिक्योरिटी इन्डस्ट्रीएक्सपर्ट ने एमरजिंग ट्रेन्ड इन आईटी विषय के अन्तर्गत कम्प्यूटर के प्रारंभिक विकास से लेकर क्लाउड कम्प्यूटिंक, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स,मशीनी भाषा, विभिन्न ऐप्लीकेशन एवं आनलाईन माध्यम से पेमेन्ट एवं साइबर सिक्योरिटी, फिशिंग, वायरस अटैक, मालवेयर, स्पाइवेयर, स्पैम, रेन्समवेयर अटैक्स एवं साइबर क्राइम के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *