रुद्रपुर कोतवाली सहित पुलिस चौकियों में हुआ होली का जश्न,होली के रंगों से सराबोर हुए पुलिस अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

जमकर थिरके सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर सहित अन्य दरोगा

 होली के रंगों से सराबोर हुए पुलिस अधिकारी

शांति पूर्ण होली पर्व के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाई होली

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कोतवाली परिसर में होली पर्व का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा नगर की अलग-अलग पुलिस चौकियों में होली पर्व की धूम रही। डीजे की धुनों पर जमकर थिरके पुलिस अधिकारी और कर्मचारी। यहां रुद्रपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व का त्योहार शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों ने जमकर होली पर्व मनाया।

 

इस दौरान कोतवाली सहित आदर्श कालोनी पुलिस चौकी, बाजार पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। इसके कोतवाली परिसर में होली पर्व का आयोजन किया गया। वहां मौजूद पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में पहुंचे रुद्रपुर के सीओ सिटी अभय कुमार सिंह ने भी जमकर होली की धुनों पर डास किया।

 

वही कोतवाल विक्रम राठौर ने भी अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर होली पर्व का जश्न मनाया।इस दौरान सीओ सिटी अभय कुमार सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार,नवल किशोर, सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *