कुमाऊँ कमिश्नर ने कलसियापुल का किया निरीक्षण,,12 अप्रैल तक हर हालत में पुल चालू करने के लिए दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

कुमाऊँ कमिश्नर ने कलसियापुल का किया निरीक्षण

12 अप्रैल तक हर हालत में पुल चालू करने के लिए दिए निर्देश।

हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने के लिए एकमात्र है काठगोदाम का कलसिया पुल

हल्द्वानी से पहाड़ को जोड़ने वाली सड़क को काफी राहत मिलेगा।

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाली काठगोदाम कलसिया पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को पुल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुल निर्माण में तेजी के साथ साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दी जाए

 

उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि 12 अप्रैल तक हर हालत में पुल को चालू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने के लिए एकमात्र काठगोदाम कलसिया पुल पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त जिसका निर्माण होना बहुत जरूरी था

 

उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगा क्योंकि बरसात के दौरान पुल पर कई बार खतरा मंडरा रहा था उन्होंने कहा कि करीब ढाई करोड़ की लागत से क्षतिग्रस्त हो चुके पुल बन जाने से हल्द्वानी से पहाड़ को जोड़ने वाली सड़क को काफी राहत मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *