नेपाली मूल के नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) 11साल की उम्र से गायब नेपाली मूल के नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर से बरामद किया है,इस नाबालिग को बाल कल्याण समिति, बचपन बचाओ समिति व कोतवाली की संयुक्त टीम ने कारवाई करते हुए रुद्रपुर स्थित एक मंदिर से बरामद किया है,

 

यह नेपाली नाबालिग 11 साल की उम्र में अपने घर नेपाल से गायब हो गया था, जिसके बाद नाबालिग के भाई रोहन ने नेपाल पुलिस को तहरीर देकर इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, वही रोहन ने अपने स्तर से भी इसकी खोजबीन शुरू कर दी थी,

 

भाई की कड़ी मेहनत के बाद बचपन बचाओ समिति व कोतवाली पुलिस ने इस नाबालिग को रुद्रपुर के एक मंदिर से बरामद कर लिया, जिसके बाद नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, तदोपरांत नाबालिग नेपाली युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, फिलहाल यह ताजा तरीन मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *