विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्काउट गाइड द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन…. 

ख़बर शेयर करें -

परीक्षा काल में विशेष तौर पर स्वास्थ्य पर ध्यान दिए जाने का दिया गया सुझाव

हल्दुचौड़-(राहुल दुमका) विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश चंद्र देवराडी ने परीक्षा काल में विशेष तौर पर स्वास्थ्य पर ध्यान दिए जाने का सुझाव दिया।

 

साथ ही वर्तमान में चल रहे मौसम के परिवर्तित स्वरूप को देखते हुए एवं अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनों को देखते हुए स्वयं एहतियात बरतने के निर्देश दिए। गोष्टी के साथ ही स्काउट गाइड द्वारा एंबुलेंस मैन बैज एवं फर्स्ट ऐडर के रूप में प्राथमिक चिकित्सा एवं प्राथमिक सहायता हेतु तैयार किए गए दक्षता पदकों की लॉग बुक का भी प्रदर्शन किया गया।

 

जिनमें अंश सक्सेना का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहा गया। परीक्षा प्रभारी सुरेश ओझा ने विद्यार्थियो का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क निवास करता है, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य हेतु शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *