भ्रष्ट अफसरों पर हुई सख्त कार्रवाई-सीएम पुष्कर सिंह धामी…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) देहरादून- उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064 का शुभारंभ शुक्रवार को सचिवालय में किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाएं। उन्होंने कहा कि एप पर दर्ज शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।

 

यदि किसी की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं हो, तो उसे सीएम समाधान पोर्टल एवं संबंधित विभाग को भेजें।यह भी सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को स्टेटस अपडेट होता रहें। सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए सरलीकरण समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धांत पर काम करें।आम जनता को अपना काम कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।जन समस्याओं का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को इस एप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। कोई भी व्यक्ति कर सकता है

 

शिकायत विजिलेंस के निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1064 नंबर एप के जरिए एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है।एप के जरिए प्राप्त हर शिकायत को पंजीकृत किया जाएगा।जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जाएगी।यह एप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता विभाग के दो निरीक्षकों को विवेचना करने के लिए टैबलेट भी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *