काशीपुर (अनील शर्मा) काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हॉस्पिटल के कोविड 19 के समान सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।दरअसल देर रात साढ़े 11 बजे के लगभग रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर की गैलरी में रखी चिकित्सल्य से संबंधित सामग्री में अचानक आग लग गयी। अचानक आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन खीमानंद और चंदन सिंह के नेतृत्व में दमकल की दो फायर टेंडर मय यूनिट के मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक कर्मियों की टीम ने घंटे भर से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बमुश्किल ट्रामा के मरीजो को बमुश्किल मेल वार्ड में शिफ्ट कराया गया।
Related Posts
प्रत्येक वर्ष 22 मई को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जैव विविधता के विषय को समझाने और जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष…
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे
ख़बर शेयर करें -डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- युवा…
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस चौकी में मनाया रक्षा बंधन पर्व……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने…
