श्रवण कथा में पहुंची कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा का हुआ स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा अपनी तमाम अन्य महिला साथियों के साथ कथा श्रवण करने गांधी पार्क  पहुंची

 

यहां पहुंचने पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा  शर्मा का पीत वस्त्र डालकर स्वागत किया गया यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और कांग्रेस की तरफ से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी मीना शर्मा सहित निगम पार्षद प्रीति साना महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली उपाध्यक्ष मंजू जैन समाजसेवी और श्रेया पैथोलॉजी की एमo डीoडॉक्टर स्म्रता श्रीवास्तव और सावित्री देवी द्वारा मंच पर पहुंचकर विश्व विख्यात कथावाचक महा मनीशी वैष्णवी भारती का फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया

 

इस अवसर पर पूरा गांधी  पार्क श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के परम आदरणीय उमेशानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *