नगर निगम पार्षद संघ ने एमएनए को सौंपा ज्ञापन-पढ़े क्या है मामला….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में नगर निगम पार्षद संघ ने एमएनए को ज्ञापन सौंपकर कहां कि शहर में फैल रहे कूड़े का निस्तारण कर साफ-सफाई की मांग की है। बीते रोज पार्षद संघ अध्यक्ष वैशाली गुप्ता की अगुवाई में पार्षदों ने एमएनए विवेक राय से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा।

 

कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जहां कूड़ा एकत्र किया हो रहा है, वहां किसी कारणवश आग लगने के कारण लोग आक्रोशित हो गये। जो कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। जिससे शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई है।

 

गंदगी से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। पार्षदों ने कूड़ा निस्तारण कर शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। वहां पार्षद राजकुमार सेठी, सादिक हुसैन, फिरोज हुसैन एडवोकेट, विजय कुमार आदि मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *