सीडीओ आशीष भटगाई की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग समीक्षा बैठक संपन्न…

ख़बर शेयर करें -

 रूद्रपुर-(एम सलीम खान) मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत ई आफिस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे ई आफिस के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवा अभिलेख एवं अन्य कार्यालयी अभिलेखों का नियमानुसार डिजिटाईजेशन कराने हेतु कार्यवाही करें तथा निर्धारित समयांतर्गत उक्त कार्य त्रुटिरहित पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

 

उक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि यदि जनपद के विकास खण्ड स्तर पर ई आफिस के संचालन के सम्बंध में खण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता प्रतीत होती है तो उन्हें जनपद स्तर पर अपेक्षित प्रशिक्षण प्रदान कराना सुनिश्चित करें।

 

ई आफिस के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर डॉ0 महेश कुमार, जिला विकास अधिकारी, दीपक जौहरी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, तनुजा पाण्डे, अभिषेक जोशी आदि उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *