
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि वह समाज के हर तबके के विशेषकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा को वह अपने परिवार की तरह मानती है और परिवार के हर सदस्यों से उनका व्यक्तिगत लगाव है
और वह इस संबंध को हमेशा बनाए रखेंगी इधर शर्मा शुक्रवार शनिवार और रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक दर्जन से भी अधिक विवाह समारोह में पहुंची जहां उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया
इस अवसर पर शर्मा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली डॉ सुमित राय सुदर्शन शर्मा डॉक्टर गणपति राय रविंद्र गुप्ता अरविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
