अघोषित विद्युत संकट से आम जनता परेशान-अलका पाल….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में ऊर्जा का संकट सोच का विषय है। उत्तराखंड की नदियों पर जल विद्युत परियोजनाओं का जाल बिछा होने के बावजूद, आज पूरे प्रदेश में विद्युत संकट व्याप्त होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

 

कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से जहां औद्योगिक इकाइयों को प्रत्येक दिन करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग केवल मामूली से फाल्ट पर अघोषित विद्युत कटौती कर जनता को परेशान करने का काम कर रहा है।

कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा की सरकार ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद विद्युत वितरण का कोई भी रोडमैप सही से तैयार नहीं कर पा रही है। जिससे पूरे प्रदेश में विद्युत संकट व्याप्त खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते हुए विद्युत संकट से उत्तराखंड की जनता को निजात दिलाने चाहिए, अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *