एक बार फिर 4600 सौ पे ग्रेड को लेकर पुलिस के जवानों में देखने को मिली नाराजगी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-बलवंत वल्दिया जो 2001 बैच वर्तमान पोस्टिंग पिथौरागढ़ जिनके द्वारा 20 वर्ष की सेवा के बाद स्वैच्छक सेवा निवुत ली गई है बलवंत वल्दिया को पुलिस परिवार 2001 बैच की तरफ से बहुत बधाई दी गई लेकिन जिस तरीके से पुलिस डिपार्टमेंट के अंदर 2001 के सिपाहियों ने अपने घर जाने की जो सोच बनाई है

 

और पेंशन जाने का फैसला लिया है इसलिए कहीं ना कहीं इसमें 4600 सो पे ग्रेट का मामला भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि जिस तरीके से राज्य सरकार द्वारा इनको आश्वासन दिया गया और समयनुसार राज्य सरकार ने इनकी मांगे नही मानी जिससे  इनको निराशा जनक महसूस हो रहा है इससे कहीं ना कहीं पुलिस परिवार और पुलिस के सिपाही के अंदर आक्रोश देखा जा सकता है

 

अब सवाल उठता है कि जिस सिपाही ने अपने जीवन के 20 साल काटने के बाद और रिटायरमेंट लेने का मन बनाया है वह कहीं ना कहीं 4600 सो  पे ग्रेड से जुड़ा हुआ महसूस हो रहा है अब देखना है इस तरीके से प्रदेश के अंदर कितने सिपाही रिटायरमेंट लेने की तैयारी कर रहे हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा अगर समय रहते हुए सरकार और पुलिस महकमें के बड़े अधिकारियों ने इनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक ना लिया तो वह दिन दूर नहीं कि एक एक कर सारे पुलिस के सिपाही रिटायरमेंट लेने पर मजबूर हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *