जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर दिव्यांग जनो के लिए शिविर का किया गया आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

 

रूद्रपुर-जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है सराहनीय कार्य बुधवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन हुआ l जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर 6 5दिव्यांग जनों के पंजीकरण हुए अस्थि के डॉ डीके त्रिपाठी ने 07 अस्थि दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाए

 

और 10 दिव्यांग जनों को एक्स-रे व मेडिसन के लिए लिखा डॉ आर के सिन्हा ने 06 मुक बधीर  और 22 मानसिक दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाएl डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव ने 3 दृष्टि बाधित दिव्यांगजन के सर्टिफिकेट बनाएं l

साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के स्टाफ द्वारा लगभग 38 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया

 

साथ ही 15 दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद् द्वारा बनाए गएl साथ ही दीपा जोशी ने 10 दिव्यांग जन को बूस्टर डोज लगाई। इस मौके पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर मीनाक्षी चौहान ,अक्षय कुमार पारस सचिन डोली  आदि उपस्थित रहे l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *