सफाई कर्मचारी संघ रूद्रपुर शाखा ने मिष्ठान वितरण कर किया। खुशी का इजहार…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यावरण मित्रों की दैनिक मजदूरी 500 रूपये प्रतिदिन करने पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ रूद्रपुर शाखा ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

 

दैनिक मजदूरी बढ़ाने के लिए लिए प्रयास करने पर पर्यावरण मित्रों ने मेयर रामपाल सिंह को सम्मानित करते हुए उनका स्वागत भी किया। बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक मजदूरी पर रखे गये पर्यावरण मित्रों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 500 रूपये करने का आदेश जारी कर दिया है।

 

इसकी मांग पिछले दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मेयर रामपाल सिंह ने भी उठाई थी। मांग पूरी होने पर आज देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की रूद्रपुर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम में एकत्र हुए उन्होंने मेयर रामपाल सिंह एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पर्यावरण मित्रों की भावनाओं का सम्मान किया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने साबित किया है कि वह हर वर्ग के हितैषी है। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा पर्यावरण मित्र नगर निगम का अभिन्न अंग है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में पर्यावरण मित्रों की अहम भूमिका है। पर्यावरण मित्रों ने पिछले दिनों कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना जो सेवा की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों के हित में आगे भी उनके स्तर से जो प्रयास संभव होंगे वह किये जायेंगे।

 

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विकास शर्मा, राजेश जग्गा, देव शर्मा, मुकेश राजोरिया सुनील कुमार ,सोनू मुल्तानी, लक्ष्मण सिंह चौहान, संदीप आजाद, सूरज आजाद, अंकित आदिवासी, सनी राजोरिया, मुकेश भगत जी, रिंकू मारोठिया, राहुल राजोरिया, रघुवीर वाल्मीकि, विक्की आदिवासी, रंजीत अकेला, जियालाल जी, मुकदम कालीचरण, रंजीत उफ लल्ला, रंजीत आजाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *