काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के आयुष्मान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्राम सरवरखेडा में मोहम्मद आजीम (ग्राम प्रधान) के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल के वरिष्ठ व अनुभवी डॉक्टर्स की टीम ने बहुत से जरूरतमंद मरीजों का परामर्श दिया और निशुल्क दवाइयां भी दी गई।शिविर में हड्डी एवम जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास गहलोत एवम डॉक्टर अहमद , मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भावेश मालंकिया एवम डॉक्टर योगेश चौहान, नवजात और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा बिष्ट, सर्जरी विभाग के डॉक्टर सौरव मिश्रा द्वारा 588 मरीजों को देखा गया व उनकी समस्याओं का इलाज किया गया। हॉस्पिटल के मार्केटिंग डायरेक्टर मोहित वोहरा ने बताया के हॉस्पिटल द्वारा समय समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर शहर के अलग अलग हिस्सा में आम जनता की सेवा के लिए निकटतम भविष्य में भी लगाए जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया के अब हॉस्पिटल में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा हर समय उपलब्ध है।
Related Posts
रुद्रपुर विधानसभा के प्रेम नगर गांव में फ्री तीर्थ यात्रा योजना कार्यक्रम का किया गया। आयोजन
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा के प्रेम नगर गांव में फ्री तीर्थ यात्रा योजना कार्यक्रम का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से प्रारम्भ हुए आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत…
(रेलवे प्रकरण) हल्द्वानी के बनभूलपुरा की सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हलवानी के बनभूलपुरा स्थित रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद की…
