शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-बीते दिनों भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नूपुर शर्मा के बयान पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज के बाद उत्तराखंड में भी मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। ऊधम सिंह नगर जिले में बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद तथा अगले दिन बिना अनुमति जुलूस और प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया लिया है। आगाम शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जसपुर और काशीपुर में किसी भी तरह की शांति व्यवस्था खराब न हो इसके लिए काशीपुर में बीती शाम को पुलिस के द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया। आपको बताते चलें कि बीते दिनों भाजपा की तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर साहब के खिलाफ दिए गए

 

विवादित बयान के बाद पूरे देश में मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया था, जिसके बाद पूरे देश के मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया था और जगह जगह मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किए गए। इसी के तहत उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर मुस्लिम समाज के द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया था। बीते जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इसके बाद अब पुलिस ने अलर्ट मोड़ पर आते हुए जहां जसपुर में बीते दो दिन पूर्व फ्लैगमार्च निकाला था तो वहीं काशीपुर में आज शाम पुलिस प्रशासन ने फ्लैगमार्च निकाला। फ्लैगमार्च में काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस के अलावा पीएसी, सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस शामिल रही। फ्लैगमार्च काशीपुर कोतवाली से शुरू होकर तहसील रोड, नई सब्जी मंडी, मंझरा चौक, अल्ली खां,

 

किला चौक से मुख्य बाजार होते हुए वापस कोतवाली आकर समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए काशीपुर पुलिस अलर्ट है। जिसके तहत सोशल मीडिया के व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य प्लेटफार्म पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं, जिससे कि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह और धार्मिक उन्माद  न फैलाए। फ्लैगमार्च के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए किसी भी तरह का धार्मिक उन्माद ना फैलाएं तथा अफवाह ना फैलाएं साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की पोस्ट न करें, कमेंट न करें जिससे कि कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *