54 पाउच कच्ची शराब सहित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है बीती रात पुलिस ने दबिश देकर 54 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर सुमित कुमार को अम्बेडकर नगर वार्ड एक से पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से पुलिस को 54 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुई है।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर कोतवाल संजय कुमार ने कहा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी कास्टेबल तरूण मेहता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *