श्री राम सेवक सभा नैनीताल कार्यकारिणी की सभा भवन में संपन्न हुई बैठक….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-श्री राम सेवक सभा नैनीताल कार्यकारिणी की सभा भवन में बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया की इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव १सितंबर से ७ सितंबर २० २२ तक आयोजित होगा। श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन १सितंबर को तथा डोला भ्रमण ७ सितंबर को होगा।

 

इस महोत्सव हेतु विभिन्न १८ समितियों का गठन किया गया है।रामलीला महोत्सव २६ सितंबर से ५ अक्टूबर २०२२तक आयोजित किया जाएगा।रामलीला महोत्सव हेतु पात्रों की तालीम अगले सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी। नंदा देवी महोत्सव २०२२ को शासन प्रशासन नगरपालिका एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप से आयोजित होगा

 

बैठक में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, मनोज जोशी, बिमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, चंद्र प्रकाश साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्क, ललित साह, और प्रो ललित तिवारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *