अग्नीपथ के नाम पे केंद्र सरकार युवाओ के साथ कर रही खिलवाड़-रणजीत सिंह रावत…

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-अग्नीपथ का विरोध युवा पूरे देश मे कर रहे युवाओ के साथ ही अब राजनेतिक पार्टियां भी मैदान में उतरी हुई है। अग्नीपथ योजना के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन शुरू करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

 

कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की सेना पराक्रम व सौर्य के लिए जानी जाती है लेकिन सरकार अब जवानों का भी मनोबल तोड़ रही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अडानी व अंबानी के इशारे पर उनके गोदामों में ट्रेंड चौकीदारों को भर्ती करने का काम कर रही है

 

उन्होंने कहा कि यह सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने सरकार से शीघ्र इस योजना को वापस लेने की मांग करते हुए पूर्व की भांति लागू योजना को शुरू करने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि मांग पूरी ना होने पर कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *