पुलिस ने बैंक, ज्वेलरी शॉप,एटीएम व पेट्रोल पंपों पर चलाया चेकिंग अभियान,संदिग्धों से की पूछ ताछ…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-शनिवार को आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के निर्देशन में चौकी प्रभारी बाजार और चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी मय फोर्स के बाजार /आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बैंक ज्वेलरी शॉप फाइनेंस आदि प्रतिष्ठानों में चेकिंग की गई जिसमें बैंक गार्ड तथा एटीएम गार्ड को भी निर्देशित किया गया

 

सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तथा सायरन सिस्टम चेक किए गए इस संबंध में उक्त प्रतिष्ठानों के आसपास रहने वाले लोगों को सायरन बजने पर तुरंत प्रतिष्ठान पर पहुंचने या पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया तथा जागरूक किया गया क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा सभी प्रतिष्ठान में प्रबंधक एवं गार्ड को हिदायत किया गया

 

कि किसी भी प्रतिष्ठान के अंदर कोई भी व्यक्ति हेलमेट पहनकर प्रवेश नहीं करेगा तथा किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति प्रति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना करेंगे बैंक के चैनल गेट को क्लोज रखेंगे जिससे मात्र एक समय पर एक ही व्यक्ति का आना जाना हो पाए ए टी एम्  के अंदर भी एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश करेगा चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *