एन यू जे पत्रकार यूनियन का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह…..

 

एन यू जे पत्रकार यूनियन का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह…..

रामनगर-(ऊधम सिंह राठौर)नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जनपद नैनीताल की रामनगर इकाई का आज शपथ ग्रहण समारोह आज ग्रीन वैली रेस्टोरेंट नगर पालिका रामनगर में संपन्न हुआ। आज शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही भारतीय पत्रकार परिषद के दो पत्रकारों ने भी एन०यू०जे० पत्रकार यूनियन के कार्यों से पर प्रभावित होकर एन यू जे का दामन थाम लिया है। जिसमे नगर अध्यक्ष जॉन मसीह और ओम प्रकाश जी शामिल है। इस कार्यकम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, द्वारा शपथ दिलाई गई।

एन यू जे पत्रकार यूनियन का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह…..

शपथ ग्रहण समारोह में  प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिला अध्यक्ष दया जोशी, जिला महामंत्री उधम सिंह राठौर भी उपस्थित रहे । जिसमें सलीम अहमद साहिल को रामनगर का नगर अध्यक्ष, डूंगर सिंह कन्याल को महामंत्री शीशपाल सिंह को नगर उपाध्यक्ष, नाजिम कुरैशी संगठन मंत्री को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित इकाई नगर अध्यक्ष रामनगर सलीम अहमद साहिल ने कहा कि यूनियन की जो जिम्मेदारी मुझे यूनियन के उच्चपदधिकारियो ने सौपी हैं। मैं उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा साथ ही मेरे स्तर से जो कार्य पत्रकारों ओर यूनियन के हिट में होंगे उनको पूरा करने के लिए त्वरित निर्माण लिए जायगे ताकि यूनियन को एक नए आयाम तक ले जाया जा सके। साथ ही आज रामनगर इकाई में नए सदस्यों नें भी सदस्यता ग्रहण की,

एन यू जे पत्रकार यूनियन का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह…..

जिसमें ओम प्रकाश आर्यवंशी, सुब्रत विश्वास, और जॉन मशीह शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिला अध्यक्ष दया जोशी, जिला महामंत्री उधम सिंह राठौर ने यूनियन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित यूनियन की सदस्यता लेने वाले सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए। यूनियन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की उपेक्षा ब्यक्त करते हुए सभी को बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की हैं।