गर्जिया भुजियाघाट सूर्य गांव समेत कई मार्ग हुए बंद, नदियों का बढ़ा जलस्तर…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है वही रेड अलर्ट को देखते हुए आम जनता को नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है तो वहीं दूसरी और कुमाऊं कमिश्नर ने सभी जिला अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को नदी और नालों के किनारे साईंनेज  लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे आम जनता को वहां जाने से रोका जा सके पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद गोला नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है हालांकि गोला नदी का जलस्तर अभी करीब 1100 क्यूसेक आसपास है

 

बावजूद इसके गोला नदी किनारे रहने वाले लोगों को और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई है इसके अलावा जेल पुलिस को दी 24 घंटे गोला बैराज में अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई को नैनीताल जिले में दिया गया रेड अलर्ट सही साबित हुआ है जिले में पूरी रात मूसलाधार बारिश हुई है बारिश के चलते कई मार्ग भी बंद हुए हैं

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकर की रिपोर्ट के मुताबिक दो राजमार्ग और आठ आंतरिक राजमार्ग बंद है जिन को खोलने का प्रयास किया जा रहा है गर्जिया और बोतल घाट राजमार्ग बंद हो चुका है वहीं भंडारापानी और तल्लीसेठी राजकुमार भी बंद है इसके अलावा सूर्य गांव आंतरिक मार्ग पिन और आंतरिक मार्ग हरीश ताल मोटर मार्ग आदि कई रास्ते बंद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *