कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण मनाया शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद की कांग्रेस प्रत्याशी रही पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नवोदय विद्यालय परिसर में स्थित शहीद उधम सिंह की मूर्ति स्थल पर पहुंचे

 

जहां उन्होंने शहीद उधम सिंह की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी यहां अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि शहीद उधम सिंह के पद चिन्हों पर चलकर देश को अखंड और सशक्त बनाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी

 

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट निगम पार्षद बाबू खान निगम पार्षद अशफाक अहमद कांग्रेस नेता अनिल शर्मा अरविंद सक्सैना जकी रजा किशोर रजत नितिन रवि कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *