हमारे देश के शहीदों, हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर हासिल की आजादी-सी पी शर्मा 

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सी पी शर्मा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर वरिष्ठ कांगेस कार्यकर्ता  रामस्वरूप भारती जी ने सभी कांग्रेस जनों के साथ जिसमें बनारसी दास, मोहन खेड़ा राजीव कामरा, नाथूलाल कोली आकरम खान बाबुखान दिलशाद, वीरेन्द्र कोली सुनील आर्य, सपना गिल, प्रगट सिंह संधू राजू पाहवा आदि कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर आजादी के वीरों को नमन किया महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा ने कहा हमारे देश के शहीदों ने हमारे पूर्वजों अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आजादी हासिल की है

 

आजादी के मोमेंट को महात्मा गांधी जी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जवाहर लाल नेहरू अशफाक उल्ला खां बाबा साब अम्बेडकर सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने और हमारे क्रांतिकारियों मे सरदार भगत सिंह राज गुरु सुखदेव चन्द्रशेखर आजाद जो हसते हंसते फांसी के फंदे को चूम गए जीवन की सबसे महत्त्वपूर्ण अमानत है तो वह है आजादी आइए इस राष्ट्रीय पर्व पर हम संकल्प लें कि देश का आपसी प्यार और भाईचारे को हम टूटने नहीं देंगे जिस प्रकार आजादी की लड़ाई में पूरा देश एक सूत्र में बंधा था

 

उसको कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया और एक मजबूत भारत का निर्माण किया देश को सेना से लेकर संस्थानों के रूप उद्योगीकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया हमने आजादी की गौरव यात्रा के 75 वर्ष होने मोजूदा हालातों से देश की एकता और अखंडता को धक्का लगा है जो देश की प्रगति में बाधक है

 

हम फिर से वही भारत बनाएंगे मिलकर देश नव निमार्ण की बात करेंगे गरीबी हटाएंगे महंगाई पर अंकुश लगाएंगे बेरोजगारी को दूर करेंगे किसानों को मजबूत करेंगे मजदूरों की रक्षा करेंगे देशवासियों को जाति धर्म छोटा बड़ा अमीर गरीब में नही बंटने देगें युवाओं को सक्षम बनाएंगे महिलाओं का सम्मान करेंगे ऐसा भारत बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *