हल्द्वानी-बारिश की वजह से 3 राजमार्ग सहित 20 सड़कें बंद….

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी- पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात हो रही है, पूरे जिले में भारी बारिश की वजह से 3 राजमार्ग सहित 20 सड़कें बंद हैं। पुलिस और  प्रशासन भारी बरसात के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट है, पिछले 24 घंटे में आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक हल्द्वानी में 103 मिलीमीटर, धारी में 90 मिलीमीटर और मुक्तेश्वर में 93 मिलीमीटर बारिश हुई है, भारी बरसात के मद्देनजर एसएसपी पंकज भट्ट ने सभी थाना चौकी प्रभारियों से लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

साथ ही एसएसपी का कहना है कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है संवेदनशील थाने व चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने अलग से एसडीआरएफ और क्विक रिस्पांस टीम की व्यवस्था की है साथ ही पुलिस लगातार लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *