हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार सनातन रंग में रंगी नजर आ रही है कुंभ मेले के पहले शाही स्नान महाशिवरात्रि पर सातों संन्यासी अखाड़ों द्वारा भव्य रुप से शाही स्नान किया जा रहा है कुंभ के पहले शाही स्नान महाशिवरात्रि पर सबसे पहले जूना आवाहन अग्नि और किन्नर अखाड़ा द्वारा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान किया गयाउसके बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के नागा सन्यासी और साधु संत स्नान करने अपनी छावनी निरंजनी अखाड़े से निकले निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि निरंजनी और आनंद अखाड़ा भव्य रूप से शाई स्नान करने हर की पौड़ी जा रहे हैं हजारों की संख्या में नागा सन्यासी साधू संत शाही स्नान करने पहुंच रहे हैं ब्रह्मकुंड से स्नान कर वापस हम निरंजनी अखाड़े की छावनी में आएंगे इनका कहना है कि हरिद्वार एक अध्यात्मिक नगरी है आज धर्म नगरी हरिद्वार का दिव्य रूप देखने को मिल रहा है क्योंकि 36 करोड़ देवी देवताओं का आगमन आज धर्म नगरी हरिद्वार में है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा आज धर्मनगरी का नजारा अद्भुत नजर आ रहा है निरंजनी अखाड़े द्वारा शाही स्नान में हमारे इष्ट देव कार्तिक भगवान शाही स्नान करने जा रहे हैं हम उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी धन्यवाद करते हैं उन्होंने घोषणा की कि किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है श्रद्धालु हरिद्वार आए इनका कहना है कि आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई और इस तरह का कार्य पूर्व के मुख्यमंत्री को भी करना चाहिए था और हम उनको आशीर्वाद देते हैं आज धर्म नगरी भगवा रंग में रंगी है और एक समय ऐसा आएगा पूरा देश ही भगवा के रंग में होगा महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान पर आज धर्मनगरी हरिद्वार का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है सभी सन्यासियों के साथ अखाड़े भव्य रुप से शाही स्नान करने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच रहे हैं और आज धर्म नगरी भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है
Related Posts
ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस ने विभिन्न थानों के अपराधियों को 6 माह के लिए ऊधम सिंह नगर से निकाला बाहर
ख़बर शेयर करें -अपराध छोड़े या जिला – एसएसपी की सख्ती के बाद 7 अपराधी जिला बदर ढोल-नगाड़ों के साथ…
कांग्रेस मंत्री दीपिका आत्रेय ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर मेयर पर साधा निशाना
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा ) जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी…
चोरी किए गए रेलवे के समान के साथ RPF में दो को किया गिरफ्तार रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- रेलवे सुरक्षा बल लालकुआं द्वारा रेल संपत्ति चोरी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके…
