महाशिवरात्रि पर्व,,मंदिरों में शिवभक्तों का लगा रहा तांता

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बिंदेश्वर महादेव मंदिर हंस प्रेम योग आश्रम बिन्दुखत्ता में कथा प्रवचन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।वहीं इस अवसर पर हंस प्रेम योग आश्रम के प्रबंधक महात्मा सत्यबोधा नन्द महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिन्देश्वर महादेव मंदिर हंस प्रेम योग आश्रम बिन्दुखत्ता में वर्ष 1960 से महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर यहां बिन्दुखत्ता के साथ ही उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों से भक्तगण जलाभिषेक करने आते हैं भारी संख्या में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि बिन्देश्वर महादेव मंदिर  में आने वाले सभी भक्तगणों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *