लालकुआ (जफर अंसारी) भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ लालकुआ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने देहरादून जाकर नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और लालकुआं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्होंने क्षेत्र के रुके हुए कार्यों को और तेज गति दिलाए जाने का अनुरोध किया।नैनीताल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह चौहान तथा हरिमोहन अरोड़ा, आनंद दरम्वाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ शिष्टाचार मुलाकात की तथा सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर के वह काफी गंभीर दिखे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की ।।
Related Posts
जूना आव्हान अग्नि अखाडे ने नगर प्रवेश धर्म ध्वजा पेशवाई की तिथियाॅ की घोषित
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार – (वंदना गुप्ता)कुम्भ मेला 2021 के लिए जूना अखाड़ा आव्हान अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा के वरिष्ठ…
आप पार्टी के पर्यावरण मंत्री ने काशीपुर पहुंचकर मचा दी सनसनी
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने मंगलवार को…
क्षेत्रीय दलों के लिए उर्वरा नहीं है उत्तराखंड, अभी तक का इतिहास तो यहीं कर रहा है बंया, बसपा और यूकेडी की धमक भी पड़ी फीकी
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी।(धीरज भट्ट) आने वाले विधानसभा चुनावों में भले ही क्षेत्रीय दल कितनी ही तैयारी कर लें लेकिन…
