लालकुआँ (जफ़र अंसारी) बिन्दुखत्ता क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों के लिए मसीहा बनकर आए भवानी दत्त भट्ट वर्षों से चली आ रही सीएसडी कैंटीन समस्या का जल्द होगा समाधान रक्षा मंत्री ने भवानी दत्त भट्ट को आश्वासन देते हुए जल्द सीएसडी कैंटीन खोले जाने को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द सीएसडी कैंटीन खोले जाने का दिया भरोसा।बताते चले कि बिन्दुखत्ता के हजारों पूर्व सैनिको कि वर्षो से चली आ रही लालकुआँ में सीएसडी कैंटिन खोले जाने कि मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के ओएसडी रहे भवानी दत्त भट्ट ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के ज्ञापन को लेकर आज लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें पूर्व सैनिको की सीएसडी कैंटीन खोले जाने हेतु ज्ञापन सौपा जिसमे उन्होने लालकुआँ स्थित आइटीबीपी हल्दुचौड़ में सीएसडी कैंटीन खोले जाने की मांग की है ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने कहा है कि लालकुआँ तथा हल्दूचौड़ आदि क्षेत्रों में 70 हजार से अधिक आबादी में 13200 के लगभग पूर्व सैनिक रहते है जिनको सीएसडी कैंटीन का लाभ लेने के लिए 27 किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ता है जिससे उनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यदि लालकुआँ उपस्थित आइटीबीपी केम्प मे सीएसडी कैंटीन स्थापित करदी जाए तो लालकुआँ, बिन्दुखत्ता, हल्दुचौड़, शांतिपुरी सहित आसपास क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सकेगा वही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के ओएसडी रहे आप के वरिष्ठ नेता भवानी दत्त भट्ट ने बताया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का बीड़ा उन्होने उठाया है जिसके तहत आज भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की जिसके बाद राजनाथ सिंह ने उनको आश्वासन देते हुए तत्काल देश के गृहमंत्री से दूरभाष पर वार्ता करते हुए जल्द लालकुआँ आईटीबीपी केम्प में सीएसडी कैंटीन को जल्द खोले जाने बाबत आश्वासन दिया है जिसके बाद अब पूर्व सैनिकों में भवानी दत्त भट्ट को एक मसीहा के रूप में अवतार मिला है और जल्द उनकी समस्या का समाधान होगा पूर्व सैनिको में ऐसी आस जगी है ।
Related Posts
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव संपन्न, चुन लिए गए अध्यक्ष और महामंत्री…
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो गया है अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिए गए हैं।…
शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- देहरादून के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने मारपीट कर…
हल्द्वानी- रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला, बनभूलपुरा क्षेत्र में छह टीमें करेंगी मकानों का सर्वे……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- जिला प्रशासन बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की अतिक्रमण वाली जमीन पर शुक्रवार (आज) से डोर टू…
