सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक ने प्राप्त किया आशीर्वाद…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-वार्ड नं. 14 भदईपुरा के शनि मन्दिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथावाचक विपिन बिहारी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया।

 

श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है।

 

धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल ,पार्षद जितेन्द्र यादव,अजय यादव, शंकर सिंह यादव, डॉ रोहन सिंह,राजेश यादव अजय सिंह, पार्षद प्रतिनिधि भुवन गुप्ता,डॉ राकेश सिंह, खिलेंद्र यादव, बाली यादव, प्रेम पाल शर्मा, नकुल यादव, जितेंद्र गंगवार, हरीश यादव,बंटी कोली, सुल्तान सिंह आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *