संशयात्मक अवस्था में मिला एक अधेड़ का शव पहचान के बाद भी सवाल खड़े….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-जिला मुख्यालय रुद्रपुर पीएसी गेट के सामने एक शव मिला है यह शव पीएसी गेट के ठीक सामने नाले में अनुमानित 5 दिन पुराना एक अधेड़ व्यक्ति का है। सूचना मिलते ही बहुभागिय थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव की शिनाख्त शव के पास से मिले आधार कार्ड द्वारा राम कृत साहनी के रूप में हुई जो बिहार के मुजफ्फरपुर में गया

 

घाट का निवासी बताया जा रहा है। अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि यह शव पीएसी गेट के नजदीक जहां से थाने व कोतवाली चंद कदमों की दूरी पर है वहां पर यह शव कैसे आया और बड़ा सवाल यह भी उठता है कि इस शव की जानकारी इतने दिनों तक क्यों नहीं लगी।

 

या फिर इस अधेड़ की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेका गया है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि यह कोई हत्या है या दुर्घटना या फिर आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *