केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया चार साहबजादे चौक का उद्घाटन…..

ख़बर शेयर करें -

समारोह में शिरकत कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया चार साहबजादे चौक का उद्घाटन….

रुद्रपुर-रुद्रपुर में आवास विकास वार्ड नंबर 38 गुरुद्वारा रोड पर चार साहबजादे चौक का उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत कर चौक का उद्घाटन किया

 

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा रुद्रपुर पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना उत्तम दत्ता वार्ड नंबर 38 के पार्षद राजेश जग्गा वार्ड नंबर 39 के पार्षद रमेश कालरा ने शिरकत की इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और उधम सिंह नगर नैनीताल जिले के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है

 

और जिस तरीके से चार साहबजादे चौक का उद्घाटन समारोह में आज में पहुंचा हूं यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है गुरुओं की सेवा करना हम सब का कर्तव्य है इस मौके पर सिख समाज के गुरुद्वारा कमेटी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *