नगरनिगम महापौर ने बीते सवा दो साल की गिनाई उपलब्धियां, विकास कार्यों में आयेगी तेजी

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने का लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। योजना के आधीन प्राधिकरण के सहयोग से नगर निगम द्वारा प्राप्त 2250 आवेदन पत्रों में से 1500 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महापौर ऊषा चौधरी ने अपने सवा 2 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए जानकारी दी कि निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में 17 करोड़ की लागत से 350 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है जिनकी निविदायें की जा चुकी हैं ।नगरनिगम चुनाव के दो वर्ष साढ़े तीन महीने पूर्ण होने पर महापौर उषा चौधरी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि शहरी व ग्रामीण सभी 40 वार्डों में 17 करोड़ की लागत से होने वाली करीब 350 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है । लाइट व्यवस्था को अभी तक 5 हजार स्ट्रीट लाइट लग चुकी हैं, ओर 5 हजार लाइटे लगनी प्रस्तावित हैं । 63 लाख की लागत से अवारा कुत्तों के बधियाकरण हेतु पशुचिकित्सालय कैम्पस में निर्माणाधीन है, उधर गौवंशीय संरक्षण के लिए 33 लाख की लागत से पशुशरणालय का कार्य प्रगति पर है । उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण हेतू मानपुर व कनकपुर में जगह चिन्हित की गई है, जिसका शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि आगामी 6 माह के भीतर जन उपयोगी योजनाएं धरातल पर उतारने को प्रस्तावों को अंतिम रुप दिया जा चुका है । जिसमें स्वच्छता मिशन के अंतर्गत 77 लाख रुपये की लागत से मानकों के अनुरूप करीब 600 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं । इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में बैंकों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहनों के प्रति पार्किंग को लेकर नोटिस भेजे ये हैं । वहीं नगर में 16 अवैध चल रहीं पार्किंग चिंहित कर सभी को नोटिस भेजे गये हैं ।

\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *