वनभूलपुरा रेलवे प्रकरण मामले में हल्द्वानी पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- (आरिश सिद्दीकी सह संपादक) हल्द्वानी में वनभूलपुरा और रेलवे अतिक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है जहां पर 5 तारीख को होने वाली सुनवाई को लेकर लोगों में कुछ राहत है वही लगातार हर राजनीतिक दल अपना डेलिगेशन लोगों से मुलाकात करने के लिए भेज रहा है जिसके चलते हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के सांसद विधायक आदि लोग बनभूलपुरा पहुंचे जहां उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की वहीं पत्रकार वार्ता करते हुए मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने बताया कि आज जिस प्रकार से लोगों से मैंने मुलाकात की,

 

 

और सभी की आंखों में आंसू थे यह एकतरफा कार्रवाई की बात की जा रही है अपनी भूमि को बता रहा है तो वही आज से 100 साल पूर्व में बसे लोगों को किसने पट्टे आवंटित किए यह देखने वाली बात है आज लगातार जिस प्रकार से लोग यहां पर  50 वर्षों से रह रहे हैं और उनके पास पट्टे दिए सारी मूलभूत सुविधा है तो कहां से यह अवैध भूमि हो गई वही लोगों से वार्ता की और लोगों का हालचाल जाना है

 

 

वही लगातार लोगों के आंखों में आंसू दिखाई पड़ रहे हैं आपको बता दें कि जबसे मामला हुआ  है तब से कोई ना कोई राजनीतिक दल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करने के लिए पहुंच रहा है अब देखने वाली बात होगी आने वाली 5 तारीख को किस प्रकार से लोगों को राहत मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *