साल की पहली बर्फबारी से ढकी नैनीताल की वादियां, बर्फबारी देखकर खिले पर्लटक के चेहरे…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल की वादियों में साल की पहली बर्फबारी से देखकर खिले पर्लटकों के चेहरे…

नैनीताल- उत्तमराखंड में आए मौसम के बदलाव से ऊंची वादियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात केदारनाथ धाम में भी हिमपात हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को सरोवर नगरी की ऊंची चायनापीक की चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हो गया। जबकि नगर क्षेत्र में बर्फ के फुहारों के साथ ओले गिरे। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।चायनापीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। नगर के निचले क्षेत्र में ओले गिरने से प्रतीत होने लगा कि अब हिमपात भी देखने को मिलेगा,

 

लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। जिस कारण सैलानियों का खुशी कुछ ही देर में सिमट गई।मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया। धूप निकल आई और कुछ ही देर में बर्फ भी पिघल गई। इसके बाद धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी वहीं गुरुवार रात देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

 

जबकि पछवा दून में हल्की बारिश होने से किसानों ने राहत महसूस की। लंबे समय से किसान सूखी ठंड पड़ने से परेशान थे। गुरुवार रात में मौसम का मिजाज बदला और चकराता क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह जब लोग नींद से जागे चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *