पुलिस ने 73.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया….

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

उधम सिंह नगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और  अवैध शराब, ऑपरेशन क्रैकडाउन वांछित आरोपियों  की गिरफ्तारी के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बाजपुर पुलिस गुरुवार को समय 21:45 बजे चेकिंग के  दौराने बाजपुर दोराहा रोड फ्लाईओवर के नीचे आरोपी  नदीम पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज ज़िला

 

बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 23 वर्ष से 41.02 ग्राम अवैध स्मैक और  आरोपी  नरेश पाल पुत्र शिवचरण ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज ज़िला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष से 32.10 ग्राम “कुल 73.12 ग्राम अवैध स्मैक” बरामद की गई। दाखिला फर्द बरामदगी के आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा Fir No- 41/2022 धारा- 8/ 21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम नदीम आदि अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों  को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास मंगवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *