हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने अपने जन्मदिन पर की एक नई पहल…..

ख़बर शेयर करें -

धूमधाम से मनाया गया थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी का जन्मदिन…..

हल्द्वानी -(अरीश सिद्दीकी) हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी के द्वारा एक नई पहल की गई है। थाने के अंदर भाकुनी जी के जन्मदिन पर पुलिस स्टाफ ने केक काटकर बर्थडे पार्टी मनाई जी हां ये सच है लेकिन ये बर्थडे पार्टी किसी घर में नहीं बल्कि ये बर्थडे पार्टी थाने में मनाई जा रही है ये बर्थडे और किसी का नहीं बल्कि थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी जी का मनाया जा रहा है । थाना अध्यक्ष भाकुनी के द्वारा एक बेहतरीन पहल की गई हैं

 

 

इसलिए थाने में ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शहर के कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी वैसे भी अपने परिवारों से दूर रहते हैं और ऐसे में पल भर की खुशियां अगर उन्हें मिल जाए तो चेहरे पर रौनक बढ़ जाती है। उसी रौनक को बढ़ाने के लिए थाना अध्यक्ष भाकुनी जी के द्वारा अपना जन्मदिन पर  एक बेहतरीन पहल की गई इस मौके पर पूरे पुलिस स्टाफ सहित कांस्टेबल और अन्य लोगों की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *