श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें शहर के सभी पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत ने सर्वसम्मति से योगेश शर्मा को पुनः हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की, जिसका बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने समर्थन किया। योगेश शर्मा को पुनः हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से पत्रकारों में भी खुशी की लहर है। महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद योगेश शर्मा ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के साथ ही हमेशा पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
Related Posts
वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 वारंटी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा…
300 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एसओजी ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -उधमसिंह नगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय के नशे के विरुद्ध चलाया जा रहे अभियान के…
रूद्रपुर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – प्राप्त कार्यक्रमानुसार नुसार श्रीमती मुर्मु 07 नवम्बर को पूर्वाह्न 11:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान…
