हल्द्वानी में आयोजित हुई ज़िला पंचायत की सामान्य आन्तरिक बैठक….

ख़बर शेयर करें -

ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने की सामान्य आन्तरिक बैठक…..

हल्द्वानी- (आरिश सिद्दीकी) ज़िला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की अध्यक्षता में ज़िला पंचायत नैनीताल की सामान्य आन्तरिक बैठक ज़िला पचांयत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 मूल अनुमान हेतु रुपये 539278867.00 का बजट प्रस्ताव सह सहमति से पास किया गया। बैठक में ज़िला पंचायत नैनीताल के विभिन्न विकास खण्डों में होमस्टे/गेस्ट हाउस के सम्बन्ध में,ज़िला पंचायत नैनीताल के विभिन्न बाजार, हाट बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाईट स्थापित किये जाने है ।

 

कार्यालय ज़िला पंचायत नैनीताल का सौन्दर्यकरण और रंगरोगन किये जाने, वर्तमान और  आगामी वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त से कूडा निस्तारण और काम्पेक्टर लगाने के लिए ज़िला पंचायत नैनीताल ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन उपविधि 2022 और प्रतिबन्धित अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबन्धक उपविधि 2022 को सदन के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत,सम्पति विभव कर 2021-22 और 2022-2023 के व्यवसायियों पर आरोपित कर का अनुमोदन, ज़िला पंचायत नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रान्तार्गत निर्माण है।

 

भवनों और व्यवसायिक भवनों ज़िलाका मानचित्र की उपविधि,ज़िला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 के निर्मित उपविधियों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं में प्रतिस्थापित कर संशोधन,कार्यालय ज़िला पंचायत, नैनीताल में प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति किये जाने हेतु विचार विर्मश किया गया । ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट,अनिल चनौतिया, कमलेश बिष्ट, दीपक मेलकानी , प्रेम बल्लभ बजृवासी, सागर पाण्डे , मीना चिलवाल, किशोरी लाल, पूजा, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *