पुलिस ने डाक पार्सल की आड़ में 1202 बोतल शराब बरामद कर तस्कर किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस लागातार तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है।नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ खेड़ा चौराहे के पास चैकिंग रहे थे तभी एक डाक पार्सल के वाहन को रोककर पूछताछ किया गया तो चालक द्वारा वाहन से पार्सल से सम्बन्धित सामान होने की बात कही गई पार्सल सम्बन्धित कागजात मांगे जाने पर चालक कागज़ नहीं दिखा सका।

 

 

ऐसे में शक होने पर वाहन को चैक कर वाहन के डाले को खोल कर देखा तो वाहन के अन्दर गत्ते की 62 पेटियों में 1202 बोलल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।

 

पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र जगदीश निवासी बरहना बैरी जिला झज्जर हरियाणा बताया। उसने बताया कि वह होली त्योहार के दृष्टिगत पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर हल्दवानी में डिलीवरी देने आया था जिसे माल देना था उसका नाम पता हल्दवानी में पहुंचकर बताने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *