व्यापार मंडल ने कराया सद्भाव रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम, राज्य मंत्री मजहर नईम रहे मौजूद………

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं भाजपा मंडल  द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। बताते चलें कि इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है और जगह-जगह रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में व्यापार मंडल और भाजपा मंडल अध्यक्ष के संयुक्त बैनर तले सद्भाव रोज़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री मजहर नई नवाब मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां व्यापार मंडल और भाजपा मंडल द्वारा कराए गए सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे हैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है जिसकी वह सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने कहा इस समय रोजा इफ्तार कार्यक्रम सभी लोग आपस में मिलजुल कर मना रहे हैं पूर्व में होली का कार्यक्रम भी सभी लोगों ने आपस में मनाया था बिना किसी भेदभाव के यहां सभी धर्मों के लोग त्यौहार आपस में मिलकर मनाते हैं जिसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा उनके विशेष निवेदन पर दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नबाब यहां पहुंचे इसके लिए उनका धन्यवाद है।

 

उन्होंने कहा यहां हिंदू हो या मुस्लिम सभी धर्मों के लोग आपसे सामंजस्य बनाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाते हैं। चाहे होली हो ईद हो या दिवाली सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाते हैं यही लालकुआं में कौमी एकता के गुलदस्ते को दर्शाता है और बिना किसी भेदभाव के आपस में कार्यक्रम संपन्न कराना सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान उन्होंने सभी रोजेदारों को पवित्र रमजान महीने की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *