उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबियत बिगड़ने पर निधन…….

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर-बहुत ही दुःखद समाचार उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबियत बिगड़ने पर निधन हो गया। मंत्री जनता की समस्याओं को सुनने क्षेत्र में गए थे। जिला प्रशासन ने मंत्री के निधन की पुष्टि की है। इस दुःखद सूचना से राज्य में शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार के परिवहन व सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने के बाद बागेश्वर में मौत हो गई है। बागेश्वर की जिलाधिकारी धिकारी ने कैबिनेट मंत्री के निधन की पुष्टि भी की है।

 

आपको बताते चलें बीते लंबे समय से कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास बीमार चल रहे थे। हालांकि कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में सुधार होने से वह रूटीन के कामकाज कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *