नगर निगम चलायेगा वृहद सफाई अभियान,कीटनाशक दवाओं का भी होगा छिड़काव…….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-गर्मी के सीजन और आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम शीघ्र ही शहर में वृहद स्वच्छता अभियान और कीटनाशक छिड़काव का अभियान चलायेगा। नगर निगम में आयोजित बैठक में मेयर रामपाल सिंह ने इसे लेकर ससम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। अपने कार्यालय में मेयर रामपाल सिंह ने समस्त सफाई सुपरवाईजरों की बैठक लेकर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने को निर्देश इस दौरान मेयर रामपाल ने कहा कि गर्मी के सीजन में संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

 

मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना भी बनी रहती है। साथ ही मानसून के दौरान जलभराव की संभावना भी बनी रहती है। इसे देखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि शहर का कोई भी कोना सफाई अभियान से अछूता नहीं रहना चाहिए। सभी वार्डों मे सफाई अभियान चलाने के साथ साथ कीटनाक, मैलाथिन छिड़काव एवं मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए फागिंग भी करायी जाये। मेयर ने कहा सफाई अभियान और फागिंग में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नजर आयी तो कार्रवाई की जायेगी। साथ ही मेयर ने सभी सुपरवाईजरों से लोगों को भी जागरूक करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। शहरवासियों के सहयोग के बिना शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना असंभव है। उन्होनंे कहा कि जो भी अनावश्यक रूप से इधर उधर गंदगी फैलाता है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी करें। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी गौतम कुमार कर्म सिंह दानू,लक्ष्मण चौहान, राजीव,सुनील कुमार, रघुवीर,संदीप, राजपाल, महेंद्र सिंह धामी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *