हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में उपनल कर्मचारियों ने हवन यज्ञ करते हुए राज्य सरकार की सद्बुद्धि और कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। पिछले 25 मार्च से उपनल के 700 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, समान काम समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उपनल कर्मचारियों की राज्य सरकार से सीधी मांग है कि हाईकोर्ट द्वारा दिये गये फैसले को लागू कर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी वापस ले, उन्होंने कहा कि उनकी मांगे पूरी ना होने पर वह 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे, गौरतलब है कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं जबकि गंदगी का अंबार लगा हैं, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
Related Posts
प्लास्टिक के ड्रम में मिला लापता छह साल की बच्ची का शव……
ख़बर शेयर करें -महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक छह साल की लापता बच्ची का…
कांग्रेस को लगा एक ओर झटका पूर्व महामंत्री राजीव कामरा अपने समर्थको संग भाजपा मे शामिल…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- लोकसभा चुनाव का पारा जैसे-जैसे पर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा…
किच्छा विधानसभा सीट से बेहड को मिला अपार समर्थन,भाजपा अपने अंतिम दौर में,कांग्रेस सबके साथ और सबके विकास में रखती है विश्वास-बेहड
ख़बर शेयर करें -किच्छा-(एम सलीम खान) किच्छा प्रत्याशी तिलक राज बेहड ने किच्छा में तूफ़ानी रफ़्तार से जनसंपर्क किया।इ स…
