इग्नू में जुलाई 2023 सत्र के लिए नये प्रवेश पंजीकरण शुरू। अंतिम तिथि 30 जून, 2023……

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-इग्नू में जुलाई 2023 सत्र के लिए नये प्रवेश हेतु पंजीकरण शुरू हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है। जिन भी शिक्षार्थियों को जुलाई 2023 सत्र के लिए प्रवेश लेना है वे कृपया अंतिम तिथि तक इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू, क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि शिक्षार्थी प्रमाणपत्र , डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर , स्नातकोत्तर डिप्लोेमा एवं स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में ODL अथवा Online (उपलब्धता के अनुसार) दोनों तरह के प्रोग्रामों में प्रवेश ले सकते हैं। जिन भी शिक्षार्थियों ने अभी-अभी 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है उनके लिए इग्नू के विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने का सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति विभिन्न व्यक्तिग कारणों से अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाए हैं उन्हें भी इग्नू से अपनी पढाई पूरी चाहिए।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीएससी एवं बीकॉम जनरल कार्यक्रमों में निशुल्कः प्रवेश शुल्क की व्यवस्था है।

शिक्षार्थियों निम्न लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *