हरिद्वार (वंदना गुप्ता )राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज तीर्थ नगरी हरिद्वार में पहुंचे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया उन्होंने हरिद्वार में गंगा के पावन तट पर 3 घाटों का लोकार्पण किया जिनमें अमरापुर घाट सर्वानंद घाट तथा अन्य घाट शामिल थे उन्होंने शौर्य वीर घाट का भी लोकार्पण किया और भारत माता की तथा एक सेना के जवान की प्रतिमा का भी उद्घाटन किया मोहन भागवत ने भागीरथी द्वीप स्तंभ का लोकार्पण किया जिसमें भागीरथी गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे हैं और घाटों में गंगावतरण की मनोहर झांकियां बनाई गई है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है मोहन भागवत ने कहा कि गंगा के किनारे तीन घाटों का लोकार्पण किया गया धर्मनगरी हरिद्वार में बहुत ही सुंदर घाट बनाए गए हैं मैं साधुवाद देता हूं कि मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया साधु संतो द्वारा किए जाने वाले परोपकार में इन घाटों का निर्माण हुआ है इनका कहना है कि देश की सेवा करने वाले कई महापुरुष हुए हैं यहां पर महाराजा डाईर की मूर्ति का अनावरण किया गया और गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा को लाने वाले राजा भगीरथ की मूर्ति का भी अनावरण किया गया वही मोहन भागवत ने कहा कि हमें रासायनिक खादों की खेती करनी छोड़नी पड़ेगी और अब जैविक खेती को अपना होगा रासायनिक खादों की खेती से जहां जमीन बंजर होती है और कैंसर जैसी बीमारियां पैदा होती हैं और मनुष्य के लिए खतरा बनती है अब समय आ गया है कि हम व्यापक स्तर पर जैविक खेती को अपनाए उन्होंने कहा कि संघ ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करने का बीड़ा उठाया है और जल्दी ही पूरे देश में जैविक खेती के लिए व्यापक स्तर पर जागरूक अभियान चलाया जाएगा धर्म नगरी हरिद्वार मैं कई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का साधु संतों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया तो मोहन भागवत ने घाटों का लोकार्पण कर इसको हरिद्वार के लिए एक अच्छी धरोहर बताया तो वही आने वाले समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रसायनिक खादों की खेती की बजाए जैविक खेती को बढ़ाने का कार्य करेगा
Related Posts
पुलिस प्रशासन और C R P ने शहर में निकाली फ्लैग मार्च, आचार संहिता का उलंघन, या अनियमितता नहीं करेगा बर्दाश्त-प्रशासन
ख़बर शेयर करें – पुलिस प्रशासन और C R P ने शहर में निकाली फ्लैग मार्च चुनाव को लेकर हल्दीचौड…
पूर्व विधायक हरभजन सिंह ने की प्रेस वार्ता, दो बिंदुओं पर की चर्चा…..
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-रामनगर रोड स्थित पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता का…
शिव,बेहड, पूर्व विधायक ठुकराल के आवास पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) होली पर्व के अवसर पर रुद्रपुर में भाजपा विधायक शिव अरोरा के आवास एलायंस…
