यहाँ एक घर दो सांप घुसने से मचा हड़कंप,वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू …….. 

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

हल्दूचौड़-हल्दूचौड़ के हरिपुर लचछी इलाके मे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के एक घर के कमरे में दो सांप घुस गए एक सांप पांच फुट लंबा रैट स्नेक (घोड़ा पछाड़ सांप) और दूसरा सांप ब्लैक कोबरा जो 3 फीट लंबा था देखा गया. यह घटना सोमवार की शाम की है. राहुल दुमका अपने घर के बाहर घूम रहे थे,

 

तभी उन्होंने अपने घर के बाहर स्टोर रूम में रैट स्नेक, और ब्लैक कोबरा को देखा. उन्होंने फौरन वन विभाग रेस्क्यू टीम को यहां सांप होने की सूचना दी.

 

जिसके बाद, वन विभाग टीम से शंकर सिंह निखुर्पा (वन दरोगा ) सुरेश मनराल (रेस्क्यू सहायक)सदस्य यहां पहुंचे. उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा. रेस्क्यू किये गये रैट स्नेक और ब्लैक कोबरा को बाद में कहीं जंगल में में छोड़ दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *